Sunday, January 15, 2017

BHIM App कैसे Use करें? Step By Step Guide

By


BHIM. BHIM App की full form है Bharat Interface for Money. इसे National Payment Corporation of India ने develop किया है. इससे आप बैंकों के द्वारा offer की जाने वाली सभी UPI के अंतर्गत आने वाली सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं. UPI का अर्थ होता है Unified Payment Interface.  इसकी मदद से आप Smart फोन के ज़रिये किसी भी दो बैंकों के बीच पैसे का लेनदेन कर सकते हैं. यह आपको अपने बैंक खाते से अलग-अलग लोगों को पैसे pay करना allow करता है और वह online और offline भी, बिना क्रेडिट कार्ड के, बिना IFSC कोड के या फिर Net banking इत्यादि के, और बिना password इत्यादि के झंझट के.

BHIM App कैसे Use करें? Step By Step Guide

इस App को यूज करने के लिए नीचे Step By Step गाइड दी गई है.
Android Users इस App को PlayStore में BHIM search करके install कर सकते हैं जैसा कि नीचे screenshot में दिखाया गया है.इस App को open कीजिए और अपनी भाषा का चुनाव कीजिए. आप चाहें तो अंग्रेजी चुन सकते हैं या फिर हिंदी.यह App आप के फोन नंबर को SMS के जरिए verify करेगी. Next के बटन पर क्लिक कीजिए verification process के पूरा होने तक इंतजार कीजिए.एक बार आप का verification procedure पूरा हो जाए, उसके बाद आपको अपने चार अक्षर के पास कोड का चुनाव करना है. 

एक बार आपका पास कोड set हो जाए, उसके बाद यह app आपको आपके बैंक के बारे में पूछेगी कि आपका बैंक कौन सा है.  फिर यह app आपके मोबाइल नंबर को use करके आपकी सभी जरूरी जानकारी अपने आप जुटा लेगी.  फिर अपना primary बैंक अकाउंट select कीजिए जिससे आप सभी transactions करना चाहेंगे.
जब आप इस aap की होम स्क्रीन में पहुंचेंगे तो वहां पर तीन options होंगे: Send, Pay, Scan/pay. Transactions केवल verified phone numbers के बीच में ही संभव है.

इसी प्रकार आप इस App को use करके किसी के फोन नंबर को भरकर उनसे पैसों के लिए request भी कर सकते हैं.तीसरा option यह है कि आप scan करें और pay करें इससे जैसे कि आपने paytm use किया ही होगा आप किसी को भी QR Code को स्कैन करके पैसे आसानी से भेज सकते हैं. हर एक अकाउंट का एक अलग QR Code होगा जिसमें basically उस अकाउंट का मोबाइल नंबर ही होगा.

0 comments:

Post a Comment

Labels