Saturday, January 14, 2017

क्‍या होता है मैलवेयर (Malware)?

By

क्‍या होता है मैलवेयर (Malware)?


मैलवेयर(Malware) एक प्रकार का कम्‍प्‍यूटर प्रोग्राम (Computer software) यानि Softwere होता है, आमतौर पर आप नये कम्‍प्‍यूटर में अपने हिसाब से अपनी सुविधानुसार प्रोग्राम (program) स्‍थापित (Install)करते है, जिसमें आपकी मर्जी से प्रोग्राम आपके कम्‍प्‍यूटर डाला जाता है, लेकिन मैलवेयर ऐसा प्रोग्राम होता है, जो आपकी बिना मर्जी के ही आपके कम्‍प्‍यूटर में प्रवेश कर जाता है और आपके कम्‍प्‍यूटर कब्‍जा कर लेता है। यह भी जान लीजिये कि यह बनाया किसके द्वारा जाता है, यह एक्‍सपर्ट कम्‍प्‍यूटर प्रोग्रामरों द्वारा बनाया जाता है, जिन्‍हें हैकर्स कहते हैं। हैकर्स आपके कम्‍प्‍यूटर या मोबाइल उपकरणों में मैलवेयर की सहायता से अपनी पहॅुच बनाते हैं। आपके कम्‍प्‍यूटर से जरूरी जान‍कारियॉ चुरा लेते हैं। जैसे आपके सभी ईमेल खातों के पासवर्ड आदि। 

मैलवेयर की पहचान कैसे करें ?


यदि इन्‍टरनेट का प्रयोग करते समय आपके Internet ब्राउजर में अत्‍यधिक पॉपअप विंडो, टूलबार जो आपके द्वारा इन्‍स्‍टाल नहीं किये गये या गूगल पर सर्च करते समय कुछ अलग प्रकार के मैसेज आयें या आपके कम्‍प्‍यूटर की स्‍पीड अनायास ही धीमी हो जाये व अचानक ही हैंग होने लगे तो हो सकता है कि आपके कम्‍प्‍यूटर पर मैलवेयर का हमला हो गया है और आपका कम्‍प्‍यूटर खतरे में है। मैलवेयर एक प्रकार वायरस कॉम्‍बो पैक होता है, यानि यह कई प्रकार से आपके कम्‍प्‍यूटर में प्रवेश करता है, जिनमें स्‍पायवेयर, एडवेयर, ट्रोजन हार्स, वायरस, वार्म शामिल होते हैं। 

0 comments:

Post a Comment

Labels