Tuesday, January 10, 2017

Windows 10 की इन खूबियों के बारे में क्या आपको पता है ?

By

Windows 10 Top Features In Hindi विंडोज 10 में क्या है यूनीक Windows 10 की इन खूबियों के बारे में क्या आपको पता है ?

माइक्रोसॉफ्ट का यह पहला ऐसा ऑपरेटिंग सिस्टम है जो एक साथ कंप्यूटर, टैब्लेट, स्मार्टफोन्स, एक्सबॉक्स वन, होलोलेंस और सरफेस हब आदि के लिए आया है। इसके 7 वर्जन आएंगे जो अलग-अलग काम के लिए बनाए गए हैं।
1. विंडोज 10 होम : यह आम उपभोक्ता के लिए डेस्कटॉप एडिशन है जिसमें माइक्रोसॉफ्ट की तकनीक वाला डिजिटल कोर्टाना ब्राउजर और कई ऐप्स हैं।
 
2. विंडोज 10 मोबाइल : यह मोबाइल फोन एडिशन है जो छोटी स्क्रीन के लिए शानदार है। इसमें यूनिवर्सल ऐप्स हैं। इसके अलावा एमएस ऑफिस का नया टच एडिशन दिया गया है।
 
3. विंडोज 10 प्रो : यह छोटे बिजनेस वालों के लिए है जो कंप्यूटर, टैब्लेट्स और 2 इन 1 गैजट्स पर काम करते हैं।
 
4. विंडोज 10 एंटरप्राइजेज : यह मझले और बड़े आकार के संगठनों के लिए बनाया गया है। संवेदनशील बिजनेस के लिए इसमें ज्यादा सुरक्षा वाले फीचर्स हैं।
 
5. विंडोज 10 एजुकेशन : यह स्कूल स्टाफ, ऐडमिनिस्ट्रेटर्स, टीचर्स और स्टूडेंट्स के लिए लाया गया है।
 
6. विंडोज 10 मोबाइल एंटरप्राइजेज : यह मोबाइल पर बिजनेस करने वालों के लिए खासतौर से तैयार किया गया है। शानदार सिक्यॉरिटी फीचर्स और डिवाइस मैनेजमेंट से लैस यह एडिशन बिजनेसमेन को ज्यादा अच्छा अनुभव देगा।
 
7. विंडोज 10 आईओटी कोर : यह एटीएम मशीनों, रीटेल पॉइंट वाले गैजट्स, हैंडहेल्ड टर्मिनल्स, इंडस्ट्रियल रोबॉटिक्स और कम कीमत वाली डिवाइसेज के लिए लाया गया है।

0 comments:

Post a Comment

Labels